Home Tab

Home Tab

Home Tab

Home Tab को मुख्य रूप से सात भागों में बांटा गया है जोकि होम टैब को बहुत ही सरल बनाता है, यह में Ribbon मैं दिखाई देता है Home Tab के 7 ग्रुप इस प्रकार है –

  1. Clipboard Group
  2. Font Group
  3. Alignment Group
  4. Number Group
  5. Style Group
  6. Cell Group
  7. Editing Group

1. Clipboard Group (क्लिपबोर्ड)

Clipboard Group के अंदर Cut, Copy, Paste और Format Painter Option मौजूद होते है|

  • Cut

Home Tab में Cut Option का इस्तेमाल करके आप Select किए गए Cell मे मौजूद डाटा को Cut करके एक जगह से दूसरे जगह पे Paste कर सकते है | इसे आप अपने Keyboard से CTRL + X दबाकर भी Cut कर सकते है |

  • Copy

Home Tab में Copy Option का इस्तेमाल करके आप Select किए गए Cell मे मौजूद Data को Copy करके एक जगह से दूसरे जगह पे Paste कर सकते है इसे आप अपने Keyboard से CTRL + C दबाकर भी Copy कर सकते है |

  • Paste

Home Tab में Paste Option का इस्तेमाल करके आप Cut या Copy किए गए Element (Text) को Paste कर सकते है | इसे आप अपने Keyboard से CTRL + V दबाकर भी Paste कर सकते है |

  • Format Painter

Format Painter Option बहुत ही उपयोगी होता है इसका इस्तेमाल Cell के अंदर की गई Formatting को Copy करने के लिए किया जाता है, इसके कारण आपके काम करने की Speed बढ़ जाती है|

2. Font Group

Font Group के अंदर निम्नलिखित ऑप्शन आते है |

  • Font

Font ऑप्शन का इस्तेमाल करके आप सिलैक्ट किए गए Text का स्टाइल बदल सकते है | इसका Shortkey “Ctrl+Shift+F” है |

  • Font Size

Font Size ऑप्शन का इस्तेमाल करके आप सिलैक्ट किए गए Text के Size को बड़ा या छोटा कर सकते है| इसका Shortkey “Ctrl+Shift+P” है |

  • Increase Font Size

Increase Font Size (Capital A) ऑप्शन पे क्लिक करने से सिलैक्ट किया गया टेक्स्ट का साइज़ बड़ा होगा, इस ऑप्शन पे जितनी ही बार क्लिक किया जाएगा selected टेक्स्ट उतनी ही बार बड़ा होते जाएगा |

  • Decrease Font Size

Decrease Font Size (Small A) option पे क्लिक करने से Select किया गया Text का Size छोटा होगा, इस ऑप्शन पे जितनी ही बार क्लिक किया जाएगा selected टेक्स्ट उतनी ही बार छोटा होते जाएगा |

  • Bold

B (Bold) ऑप्शन का इस्तेमाल कर आप सिलैक्ट किए गए टेक्स्ट को Bold कर सकते है, इसका Short Key “Ctrl+B” है|

  • Italic

Home Tab में इस ऑप्शन का इस्तेमाल कर आप सिलैक्ट किए गय टेक्स्ट को Italic कर सकते है अर्थात Text को तिरछा कर सकते है | इसका Short Key “Ctrl+I” है|

  • Underline

(Underline) इस ऑप्शन का इस्तेमाल कर आप सिलैक्ट किए गए टेक्स्ट को Underline कर सकते है , इसका Short Key “Ctrl+U” है| आपको टेक्स्ट मे अंडरलाइन करने के Double Underline के भी ऑप्शन मिल जाते है|

  • Thick Outsides Borders

Thick Outsides Borders ऑप्शन का इस्तेमाल कर आप अपने Cell के बार्डर लाइन को सेट कर सकते है और Table डिजाइन कर सकते है|

  • Fill Color

Fill Color ऑप्शन का इस्तेमाल कर आप सिलैक्ट किए गए Range या Cell के data को रंग सकते है, आप ऐरो पे क्लिक करके color भी चुन सकते है|

  • Font Color

Font Color ऑप्शन का इस्तेमाल कर आप सिलैक्ट किए गए टेक्स्ट का Color बदल सकते

3. Alignment

Alignment Group के अंदर निम्नलिखित ऑप्शन आते है |

  • Top Align

Top Align ऑप्शन का इस्तेमाल कर आप अपने Cell सामग्री को शीर्ष पर समतल कर सकते है|

  • Middle Align

Middle Align ऑप्शन का इस्तेमाल कर आप अपने Cell सामग्री को बीच से संरेखीत कर सकते है|

  • Bottom Align

Bottom Align ऑप्शन का इस्तेमाल कर आप अपने Cell सामग्री को नीचे संरेखीत कर सकते है|

  • Align Left

Align Left ऑप्शन का इस्तेमाल कर आप अपने Cell सामग्री को बाई और संरेखीत कर सकते है|

  • Align Center

Align Center ऑप्शन का इस्तेमाल कर आप अपने Cell सामग्री को बीच मे संरेखीत कर सकते है|

  • Align Right

Align Right ऑप्शन का इस्तेमाल कर आप अपने Cell सामग्री को दाई और संरेखीत कर सकते है|

  • Text Orientation

Orientation ऑप्शन का इस्तेमाल करके आप अपने Text को Rotate कर सकते है|

  • Decrease Indent and Increase Indent

Decrease Indent ऑप्शन का इस्तेमाल कर आप अपने Tab को घटा सकते है | Increase Indent ऑप्शन का इस्तेमाल कर आप अपने Tab को बढ़ा सकते है |

  • Merge & Center

Merge & Center ऑप्शन का इस्तेमाल कर आप दो या दो से अधिक सेल्स को जोड़ सकते है, इसके लिए आपको जिस भी सेल को जोड़ना है उसे सबसे पहले सिलैक्ट करना होगा उसके बाद Merge & Center पर क्लिक करते है सभी Selected सेल जुड़ जाएगे|

4.Number

Number Group के अंदर निम्नलिखित ऑप्शन आते है |

  • Number Format
  • Accounting Number Format
  • Comma Style
  • Decrease Decimal
  • Increase Decimal
  • Number Format

Number Format ऑप्शन का इस्तेमाल कर आप Number को Date, Time, Text, Currency, Percentage आदि मे बदल सकते है|

  • Accounting Number Format

Accounting Number Format ऑप्शन का इस्तेमाल करके आप विभिन्य Currency विकल्प का चयन कर सकते है| जैसे Rupees, Dollar, French, Euro इत्यादि|

  • Comma Style

Comma Style ऑप्शन का इस्तेमाल एक बड़ी Number को Currency के रूप मे आसानी से पढ़ने के लिए किया जाता है|

  • Decrease Decimal

Decrease Decimal ऑप्शन का इस्तेमाल संख्या मे दशमलव के बाद वाली संख्या को कम करने के लिए किया जाता है|

  • Increase Decimal

Increase Decimal ऑप्शन का इस्तेमाल संख्या मे दशमलव के बाद वाली संख्या को बढ़ाने के लिए किया जाता है|

5. Styles

Style Group के अंदर निम्नलिखित ऑप्शन आते है |

  • Conditional Formatting

Conditional Formatting ऑप्शन का इस्तेमाल कर Conditional के बेसिस पर डाटा को Highlight कर सकते है| इसमे Highlight Cells Rules, Top/Bottom Rules, Data Bars, Color Scales, Icon Sets जैसे बहुत से फीचर्स दिये गए है|

  • Format as Table

Format as Table ऑप्शन का इस्तेमाल कर अपने Excel Sheet मे Table का Format लगा सकते है| इसमे कुछ Preloaded Format दिये गए है, जिनका उपयोग Color इत्यादि Format मे किया जाता है|

  • Cell Styles

Cell Styles ऑप्शन का इस्तेमाल करके अपने Cell को विभिन्य स्टाइल दे सकते है| ये भी लगभग Format as Table जैसा ही होता है जिसमे कुछ अलग Formats दिये गए है|

6. Cells

Cells Group के अंदर निम्नलिखित ऑप्शन आते है |

  • Insert

Insert ऑप्शन का इस्तेमाल करके आप Column या Row को कही भी Cell मे जोड़ सकते है, इसमे आप Sheet भी Insert कर सकते है|

  • Delete

Delete ऑप्शन का इस्तेमाल करके आप Column या Row को कही भी Cell से हटा सकते है, इसमे आप Sheet को भी Delete कर सकते है|

  • Format

Format ऑप्शन का इस्तेमाल करके आप अपने Row या Column के Size बढ़ा या घटा सकते है, आप Row या Column को Hide या Unhide कर सकते है, इसमे आपको अपने Sheet का नाम बदलने तथा Sheet को Lock या Unlock करने के भी फीचर्स मिल जाते है|

7. Editing

Editing Group के अंदर निम्नलिखित ऑप्शन आते है |

  • Sum

Sum, Formula का एक समूह है, इसमे कई सारे formula होते है जैसे जोड़ना,घटना, गुणा, भाग, प्रतिशत इत्यादि, जिसे आप एक क्लिक मे Excess कर सकते है|

  • Fill

Fill ऑप्शन का इस्तेमाल चयनित Cell के Format को देखने तथा उसे ऊपर, नीचे, ढाए, बाए के Cell मे भरने के लिए किया जाता है|

  • Clear

Clear ऑप्शन का इस्तेमाल Cell के Format को Clear करने के लिए किया जाता है|

  • Find & Select

Find & Select ऑप्शन मे आपको बहुत सारे फीचर्स मिल जाते है जैसे की यदि आपको अपने वर्कशीट मे उपलब्ध रिकॉर्ड मे से किसी भी वांछित रिकॉर्ड को ढुढ़ना है तो आप Find का उपयोग कर सकते है आप Keyboard से Ctrl+F दबाके भी इसे कर सकते है|

Sort & Filter

Filter के माध्यम से हम Database Data को हम आसानी से Filter कर सकते है, Filter option हमें MS Execlमें Home Tab और Date Tab में उपलब्ध होता है l

Sorting को हिंदी में क्रमबद्ध करना कहा जाता है, यह MS एक्सेल एक पावरफुल option जिसके माध्यम से हम Data को क्रमबद्ध कर सकते है, जैसे 1,2,3,4,5,6

Type of Sorting

1- Ascending Order
2- Descending Order

आशा करता हूँ की इस Article से आपको Home Tab से जुड़ी कुछ जानकारी मिली होगी, अगर आप को Home Tab के बारे में कुछ समझ में आया हो तो अपने दोस्तों के पास जरूर Share करे ताकि उनको भी Home Tab के बारे में knowledge मिल सके।अधिक जानकारी के लिए हमारे Facebook Page को Follow और You tube channes को subscribe जरूर करे अगर आप का कोई सवाल हो तो comment box में जरूर बताये।

Thank You !

इन्हे भी जरूर पढ़े।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top