What is CorelDraw – कोरल ड्रा क्या है?

CorelDraw
  • CorelDraw ग्राफ़िक्स को डिजाईन करने वाला सॉफ्टवेयर है जिसे Corel corporation ने वेक्टर ग्राफ़िक्स को edit करने के लिए विकसित किया है।
  • दूसरे शब्दों में कहें तो, “ Coreldraw एक वेक्टर ग्राफ़िक्स सॉफ्टवेयर है जिसका इस्तेमाल ग्राफ़िक्स को edit करने के लिए किया जाता है। इसके अलावा इस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल ग्राफ़िक्स को डिज़ाइन करने के लिए भी किया जाता है।“
  • कोरलड्रा का निर्माण वर्ष 1989 में Corel Corporation के द्वारा किया गया था। यह सॉफ्टवेयर Windows और macOS को सपोर्ट करता है।
  • कोरलड्रा में बहुत ही अच्छे features होते हैं जिनकी मदद से बहुत ही शानदार और आकर्षक 2D graphics को डिजाईन किया जा सकता है.
  • इस सॉफ्टवेयर में बहुत से टूल्स मौजूद होते है जिनकी मदद से यूजर ग्राफ़िक्स में कई प्रकार के colour और effects को add कर सकता है।
  • इसके अलावा यूजर इन टूल्स की मदद से ग्राफ़िक्स का size और shape दोनों को बदल सकता है। इस सॉफ्टवेयर को ग्राफ़िक्स एडिटिंग सॉफ्टवेयर के नाम से भी जाना जाता है।
  • coreldraw को यूजर की ज़रूरतों के मुताबिक कई बार अपडेट किया जा चूका है जिसकी मदद से यूजर को इसमें नए फीचर्स देखने को मिलते है।
  • कोरलड्रॉ का उपयोग logo और poster बनाने के लिए भी किया जाता है। यह सॉफ्टवेयर इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर उपलब्ध है जहा पर जाकर कोई भी यूजर इसे आसानी से डाउनलोड कर सकता है।
  • इस सॉफ्टवेयर का ट्रायल वर्शन उपलब्ध है जिसकी मदद से यूजर कुछ समय के लिए कोरलड्रॉ सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल free में कर सकता है। इसके बाद यूजर इस सॉफ्टवेयर का subscription ले सकता है।

Types of Coreldraw tools – कोरल ड्रा के टूल्स

1– Pick Tool – यह coreldraw का मुख्य टूल है जिसका उपयोग object को select करने और उसकी position को change करने के लिए किया जाता है।

2– Free Transform Tool – इस टूल का उपयोग ऑब्जेक्ट को rotate , skew , mirror और scale करने के लिए किया जाता है।

3– Attract Tool – यह टूल ऑब्जेक्ट को reset करने में मदद करता है।

4– Eraser Tool – इस टूल का इस्तेमाल करके यूजर अपनी इच्छा अनुसार object से कुछ भी delete कर सकता है।

5– Crop Tool – इस टूल का इस्तेमाल graphics को crop करने के लिए किया जाता है।

6– Zoom Tool – इस टूल की मदद से यूजर ऑब्जेक्ट के size को बड़ा कर सकता है।

7- Freehand Tool – इस टूल का इस्तेमाल करके हम किसी भी प्रकार के ग्राफ़िक्स को डिजाईन कर सकते हैं.

8- Artistic Media Tool – यह टूल एक ब्रश की तरह होता है जिसका इस्तेमाल करके calligraphic text को बनाया जा सकता है.

9- Rectangle Tool – इसका इस्तेमाल rectangle (आयत) बनाने के लिए किया जाता है.

10- Ellipse Tool- इसका प्रयोग करके हम ellipse (दीर्घवृत्त) बना सकते है.

11- Polygon Tool – इसका प्रयोग polygon (बहुभुज) बनाने के लिए किया जाता है.

12- Text Tool – इसका प्रयोग text लिखने के लिए किया जाता है.

13- Parallel Dimension Tool – इस टूल का प्रयोग सिविल इंजिनियर के द्वारा dimension (आयाम) प्रदर्शित करने के लिए किया जाता है.

14- Eye Dropper Tool – यह एक color को pick करने वाला टूल है इसका प्रयोग कलर को pick करने के लिए किया जाता है.

Coreldraw क्यों बेहतर है?

जो काम कोरलड्रा के द्वारा किया जाता है उन कामो को adobe photoshop , adobe illustartor जैसे सॉफ्टवेयर के द्वारा भी किया जा सकता है लेकिन फिर भी ज़्यदातर यूजर coreldraw का उपयोग क्यों करते है ? क्योकि –

1- यह सॉफ्टवेयर Comprehensive (व्यापक) होता है जिसका उपयोग करके किसी भी तरह की फोटो को edit और design किया जा सकता है।

2- यदि आपको creativity करना अच्छा लगता है तो यह सॉफ्टवेयर आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है।

3- यह सॉफ्टवेयर productivity को increase करने में मदद करता है।

4- कोरलड्रॉ एक innovative सॉफ्टवेयर होता है जिसमे नए नए फीचर्स देखने को मिलते है।

5- यह सॉफ्टवेयर user friendly होता है।

History of Coreldraw in Hindi – कोरल ड्रा का इतिहास

वर्ष 1987 में Arseng Antonio और Vicky De Guzman दो corel इंजीनियर को वेक्टर बेस्ड प्रोग्राम को डिज़ाइन करने का काम सौपा गया।

ठीक दो साल बाद वर्ष 1989 में पहली बार coreldraw के पहले वर्शन को launch किया गया जिसका नाम coreldraw 1.x था। इस वर्शन को windows ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए डिज़ाइन किया गया था।

इसके बाद ठीक एक साल के बाद वर्ष 1990 में कोरलड्रॉ के दुसरे वर्शन को लॉच किया गया जिसका नाम coreldraw 1.1 था।

इस वर्शन में कुछ नए फीचर्स को add किया गया था जिनकी मदद से 2D और 3D इमेज को डिज़ाइन किया जा सकता था।

इसके बाद कोरलड्रॉ को और भी ज्यादा बेहतर बनाने के लिए इसमें नए फीचर्स को add किया गया और वर्ष 1992 में coreldraw 2 को लॉच कर दिया गया। 

Coreldraw और Photoshop के बीच अंतर

CoreldrawPhotoshop
कोरलड्रा vector पर आधारित सॉफ्टवेयर है जिसका इस्तेमाल vector image को बनाने के लिए किया जाता है.फोटोशॉप pixel पर आधारित सॉफ्टवेयर है इसका इस्तेमाल raster image को बनाने के लिए किया जाता है.
इसे कोरल कारपोरेशन के द्वारा विकसित किया गया है.इसे adobe के द्वारा विकसित किया गया है.
इसका इस्तेमाल ज्यादातर business card, banner और logo बनाने के लिए किया जाता है.इसका इस्तेमाल इमेज edit करने, crop करने और manipulate करने के लिए किया जाता है.
इसका इस्तेमाल बहुत कम किया जाता है.इसका इस्तेमाल बहुत ज्यादा किया जाता है.
यह फोटोशॉप से सस्ता है.यह कोरलड्रा से महंगा होता है.
इसका इस्तेमाल graphic designers के द्वारा किया जाता है.इसका इस्तेमाल professional photographers के द्वारा किया जाता है.

CorelDraw क्या हैं? अब आपको पाता चल गया होगा।

इस तरह के और भी टिप्स के लिए आप हमारे Facebook Page को Like कर सकते हैं, और YouTube चैनल को Subscribe कर सकते हैं. या Visit कीजिये हमारी Website पर फेसबुक पेज ►YouTube चैनल
यदि आपको यह जानकारी पसंद आए तो लाइक और शेयर जरूर करें और यदि आपका इसके बारे में कोई सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछ सकते हैं.

ऐसी ही जानकारी के लिए हमारे Page को Follow करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top